लक्ष्मी प्राप्ति के लिए दीपावली पर अत्यंत सरल उपाय

दीपावली में हर व्यक्ति चाहता है की लक्ष्मी उस पर मेहरबान हो लक्ष्मी देवी को प्रसन्न करने और दीपावली पर धन पाने के कुछ अचूक उपाय बताने जा रहा हूँ यह उपाय इस प्रकार हैं।
siddhmahalaxmiyantra.com/





  1. दीपावली पूजन हेतु सिद्ध श्री यंत्र, सिद्ध कुबेर यंत्र, सिद्ध लक्ष्मी चरण पादुका,गोमती चक्र,कोड़िया, कमलगट्टे की माला आदि पूजा घर में स्थापित करें इससे महालक्ष्मी की कृपा सदा आपके ऊपर बनी रहेगी l कहते हैं यह चीजें जहां भी होती है वहां लक्ष्मी जी को आना ही पड़ता हैl
  2. दीपावली के दिन अशोक वृक्ष की जड़ का पूजन करने से घर में धन-संपत्ति की वृद्धि होती है।
  3. धनतेरस के दिन एक सिद्ध कछुआ लें उसे स्टील की कटोरी में जल भरके रखे। इस उपाय से शीघ्र कर्जा उतरता हैं  और घर में धन धान्य की कमी नहीं रहती l
  4. धनतेरस के दिन हल्दी और चावल पीसकर उसके घोल से घर के मुख्य दरवाजे पर ॐ बनाने से घर में लक्ष्मीजी (धन) का आगमन बना ही रहता है।
  5. नरक चतुर्दशी छोटी दीपावली को प्रात:काल अगर हाथी मिल जाए तो उसे गन्ना या मीठा जरूर खिलाने से अनिष्ठों, जटिल मुसीबतों से मुक्ति मिलती है। अनहोनी से सदैव रक्षा होती है।
  6. दीपावली के पूजन के बाद शंख और डमरू बजाने से घर की दरिद्रता दूर होती है और लक्ष्मीजी का आगमन बना रहता है।
  7. दीपावली के दिन पति-पत्नी सुबह लक्ष्मीनारायण मंदिर जाएं और  लक्ष्मीनारायणजी को वस्त्र अर्पण करें ऐसा करने से कभी भी धन की कमी नहीं रहेगी संतान दिन दूनी, रात चौगुनी तरक्की करेगी।
  8. दीपावली के दिन इमली के पेड़ की छोटी टहनी लाकर अपनी तिजेरी या धन रखने के स्थान पर रखने से धन में दिनोंदिन वृद्धि होती है।
  9. दीपावली के दिन काली हल्दी को सिंदूर और धूप दीप से पूजन करने के बाद एक सिद्ध चाँदी का सिक्का जिसमें लक्ष्मी गणेशजी की प्रतिमा बनी हो लाल कपड़े में लपेटकर धन स्थान पर रखने से आर्थिक समस्याएं कभी नहीं रहतीं और धन की समस्या का समाधान होता हैं
  10. दीपावली के अगले दिन गाय के गोबर का दीपक बनाकर उसमें पुराने गुड़ की एक डली और मीठा तेल डालकर दीपक जलाकर घर के मुख्य द्वार के बीचोंबीच रख दें। इससे घर में सुख-समृद्धि दिनों दिन बढ़ती रहेगी।
  11. दीपावली के दिन मुक्तिधाम (श्मशानभूमि) में स्थित शिव मंदिर में जाकर दूध में शहद मिलाकर चढ़ाने से सट्टे और शेयर बाजार से धन अवश्य ही मिलता है।
  12. दीपावली के दिन नया झाड़ू खरीदकर लाएं। पूजा से पहले उससे पूजा स्थान की सफाई कर उसे छुपाकर एक तरफ रख दें। अगले दिन से उसका उपयोग करें, इससे दरिद्रता का नाश होगा और लक्ष्मीजी का आगमन बना रहेगा।
  13. दीपावली के दिन एक चाँदी की बाँसुरी राधा-कृष्णजी के मंदिर में चढ़ाने के बाद 43 दिन लगातार भगवान श्रीकृष्णजी के कोई भी मंत्र का जाप करें। गाय को चारा खिलाएं और संतान प्राप्ति के लिए प्रार्थना करें। निश्चय ही भगवान श्रीकृष्णजी की कृपा से आपको संतान प्राप्ति अवश्य ही होगी।
  14. दीपावली पर लक्ष्मीगणेशजी की मूर्ति पारद की ही लें इनकी पूजा दीपावली में करने से घर में रिद्धि-सिद्धि धनसंपदा में बढ़ोत्तरी, संतान की प्रतिष्ठा दिनोंदिन बढ़ती है।
  15. भाईदूज के दिन एक मुट्ठी साबुत बासमती चावल बहते हुए पानी में महालक्ष्मीजी का स्मरण करते हुए छोड़ने से धन-धान्य में दिन-प्रतिदिन वृद्धि होती है।
  16. आंवले के फल में, गाय के गोबर में, शंख में, कमल में, सफेद वस्त्रों में लक्ष्मीजी का वास होता है इनका हमेशा ही प्रयोग करें। आंवला घर में या गल्ले में अवश्य ही रखें।
  17. दीपावली के दिन हनुमान मंदिर में लाल पताका चढ़ाने से घर-परिवार की उन्नति के साथ ख्याति धन संपदा बढ़ाती है।
  18. नरक चतुर्दशी की संध्या के समय घर की पश्चिम दिशा में खुले स्थान में या घर के पश्चिम में 14 दीपक पूर्वजों के नाम से जलाएं, इससे पितृ दोषों का नाश होता है तथा पितरों के आशीर्वाद से धन-समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती है।
  19. दीपावली के दिन भगवान शिव का पूजन करें क्योंकि संपूर्ण धन के स्वामी भगवान शिव हैं और कुबेर उसके रक्षक हैं और भगवती श्री लक्ष्मी उस धन को समस्त मानव जाति को प्रदान करने का कार्य करती हैं इसीलिए दीपावली की सुबह शिवलिंग पर शहद चढ़ाए और भगवान शिव एवम् भगवती दुर्गा की आराधना करें।
  20. दीपावली के दिन श्री सूक्त का पाठ करें इससे देवी लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती हैं।

No comments:

Post a Comment